Wednesday, 28 February 2018

गीता जीवन पथ: 49----आज का गीता जीवन पथ

गीता जीवन पथ: 49----आज का गीता जीवन पथ: षष्ठम अध्याय   जय श्री कृष्णा . सबका भला हो ! ( समर्पित है देश  के अर्द्धसैनिक बलों एवं पुलिस के नाम,जिनकी सेवाओ से ...

49----आज का गीता जीवन पथ


षष्ठम अध्याय 
जय श्री कृष्णा.
सबका भला हो !
(समर्पित है देश  के अर्द्धसैनिक बलों एवं पुलिस के नाम,जिनकी सेवाओ से हम प्रेरित व सुरक्षित हैं)

जितेन्द्रिय बन जाता जो ,पार्थ!,
 अति सूक्ष्म बुद्धि को पाता है,
 परिष्कृत करता योग उसे,
 खुला रहस्य ! वो पाता है
6/671
ये करना या वो करना,
ये छूटा या वो छूटा,
ये रूठा या वो रूठा ,
कभी किसी से सम्बन्ध टूटा
6/672
इसे मना ओ, उसे मनाओ ,
ये है आधा ,वो अधूरा ,
सन्तोष कभी ना मिल पाता !,
यही मनुष्य का नाता गहरा
6/673
जिसने पाया परमात्म सुख ,
सुख बाकी धूल-धसरित हुए,
 इससे बड़ी न कोई उपलब्धि ,
“जैसे प्रभु अबतरित हुए”
6/674
देख प्रभु क्या मांगो ,पार्थ!,
सारी मांगे पूर्ण किये,
 हाथ पकड़ उठायें भगवन
बाकी सुख यहां क्षीण हुए
6/675
सुख से फर्क नहीं पड़ता
दुख भारी भी क्षीण हुये
संसार संयोग से रहित योग
कर्तव्य बोध से पूर्ण हुये
6/676
योग -कर्तव्य बोध संसार में जीना ,
उकताना बस बन्द करो
उमंग चले धैर्य के साथ ,
कर्म करो बस कर्म करो
6/677
त्याग सभी वो कमजोरी
बस में करो कामना सारी
अभ्यास करो बस धीमें -2,
चले साधना तेरी प्यारी
6/678
                       धीमें -2 मुठ्ठी में ,पार्थ !,
सब कुछ आ जायेगा ,
चिन्तन होगा क्रेद्रित उसमें,
 परमानन्द गले लगायेगा
6/679
चंचल मन की चंचलता,
 रोक सभी न इनको पायें ,
इधर को जाता ,उधर कूदता
 भ्रम से इसके उबर न पायें
6/680
मेरी विनती

कृपा तेरी काफी है ,प्रत्यक्ष प्रमाण मैं देता
जब-2 विपदा ने घेरा ,गिर ने कभी ना तू देता
साथ मेरे जो पाठ है करते ,कृपा बरसते रखना तू
हर विपदा से उन्है बचाना ,बस ध्यान में रखना कृष्ना तू
निपट निरक्षर अज्ञानी है हम ,किससे, क्या लेना, क्या देना I
कृपा बनाये रखना, कृष्णा, शरणागत बस अपनी लेना II

(अर्चना राज)
शेष कल
यही प्रार्थना कृष्ना तुमसे ,
दुख दर्द कभी ना पास आये ,
दुनिया में शान्ति हो,
 प्रेम से जीवन कटता जाये
देश हमारा सोने की चिडिया,
साकार रूप फिर से पाये,
हर आफत विपदा दूर रहे
शक्ति इतनी फिर से आये

 (अर्चना राज)

नोट- जो लोग जातिवाद कहते हैं,उनके लिए जरूरी है कि वे कृष्णा धारा से जुड़े I
कृष्णा ने मानव कल्याण की ही बात की हैं जातिवाद खुद खुद समाप्त हो जायेगा

Sunday, 25 February 2018

गीता जीवन पथ: 48--आज का गीता जीवन पथ

गीता जीवन पथ: 48--आज का गीता जीवन पथ: षष्ठम अध्याय   जय श्री कृष्णा . सबका भला हो ! ( समर्पित है देश  के अर्द्धसैनिक बलों एवं पुलिस के नाम,जिनकी सेवाओ स...

48--आज का गीता जीवन पथ



षष्ठम अध्याय 
जय श्री कृष्णा.
सबका भला हो !
(समर्पित है देश  के अर्द्धसैनिक बलों एवं पुलिस के नाम,जिनकी सेवाओ से हम प्रेरित व सुरक्षित हैं)

 विपरीत इसी के योगी हैं,
इन्द जीत बन जीवन जीते,
मन भी रहता सदा नियन्त्रित,
 ईश-रस वो पीते रहते
6/651
जब जब पैर पड़े सन्तन के,
 पावन पवित्र धरा बने ,
जीवन का मर्म समझते वो ,
परिष्कृत जीवन होता शनै:शनै:
6/652
साफ स्वच्छ वस्त्र बिछैं,
कुशा बढ़ाती भूमि का मान
सहयोग ध्यान कराता आसन
                     ना नीचा,  ना हीं ऊंचा हो स्थान ,
6/653

विराजमान रहते  आसन पे,
इंद्रजीत व चित्त भी वश में
एकाग्र चित्त रहते कायम
मगन रहें योगाभ्यास में
6/654
परहित जीवन सदा बीतता
होते योगी म हान यहां
अन्त:करण भी शुद्ध होता,
                        स्वरूप बदलता अपना जहां
6/655
दिशा न देखें बार-2,
                       दृष्टि जमाते नाक पर ,
काया ,सिर ,गला एक समान
बाकी रखता ताक पर
6/656
स्थिर रहता योगी वो ,
काया रहती अचल
शान्त स्व -भाव से योग करे
रहती दूर स़ारी हलचल
6/657
बृह्मचर्य का व्रत रखे ,
भय भी डिगा नहीं सके,
 अन्तःकरण है शान्त उसका,
 ना लोभ भी उसको हिला सके
6/658
सावधान रहता है योगी ,
माया की है चंचलता ,
‘शान्त भाव से मुझमें लीन ,
 केवल मुझमें  व्याकुलता’
6/659
मन पे जिसका वश चलता ,
आत्मा का परमात्मा से मिलन ,
परमानन्द की पराकाष्ठा ,
उपकृत होता तनमन
6/660
मेरी विनती
कृपा तेरी काफी है ,प्रत्यक्ष प्रमाण मैं देता
जब-2 विपदा ने घेरा ,गिर ने कभी ना तू देता
साथ मेरे जो पाठ है करते ,कृपा बरसते रखना तू
हर विपदा से उन्है बचाना ,बस ध्यान में रखना कृष्ना तू
निपट निरक्षर अज्ञानी है हम ,किससे, क्या लेना, क्या देना I
कृपा बनाये रखना, कृष्णा, शरणागत बस अपनी लेना II
(अर्चना राज)
शेष कल
यही प्रार्थना कृष्ना तुमसे ,
दुख दर्द कभी ना पास आये ,
दुनिया में शान्ति हो,
 प्रेम से जीवन कटता जाये
देश हमारा सोने की चिडिया,
साकार रूप फिर से पाये,
हर आफत विपदा दूर रहे
शक्ति इतनी फिर से आये

 (अर्चना राज)
नोट- जो लोग जातिवाद कहते हैं,उनके लिए जरूरी है कि वे कृष्णा धारा से जुड़े I
कृष्णा ने मानव कल्याण की ही बात की हैं जातिवाद खुद खुद समाप्त हो जायेगा

गीता जीवन पथ: 117----- आज का गीता जीवन पथ

गीता जीवन पथ: 117----- आज का गीता जीवन पथ : 18वां अध्याय  *Chapter 18* _Let Go, Lets move to union with God_ जय श्री कृष्णा. सबका भल...